\"योग से स्वस्थ रहेगी काया\'
रेवतड़ागांव में सनसिटी उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हरिद्वार से आई योग टीम के सदस्य श्रद्धा गुप्ता, दीपा यादव एकता चौहान द्वारा विद्यार्थियों को योग सिखाया गया। उन्होंने पद्मासन, प्रज्ञायोग, ताड़ासन, उष्ट्रासन, अद्र्धताड़ासन एवं शशकासन सहित विभिन्न योग की विधि बताई। इस दौरान प्रशिक्षण श्रद्धा गुप्ता ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग से विद्यार्थियों का केवल मानसिक विकास होता है, बल्कि शारीरिक विकास भी होता है।
सायला. रेवतड़ामें योग शिविर में उपस्थित विद्यार्थी एवं योग प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।