सायला में भजन संध्या आज
सायला| डिंगयालीमार्ग पर रामानंद महाराज की प्रेरणा से नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण गोशाला का शुक्रवार को शुभारंभ होगा। शुभारंभ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। गौशाला समिति के अनुसार गोल महंत रावत भारती महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार सवेरे शुभ वेला में गौशाला प्रांगण में पूजा अर्चना कर गायों का प्रवेश कराया जाएगा तथा भोजन प्रसादी होगी। इससे पूर्व गुरुवार रात को गोशाला प्रांगण में भजन संध्या होगी। जिसमें कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। गोशाला शुभारंभ को लेकर भक्ति पांडाल, मंच, साधु संतों के लिए कुटिया भोजन पांडाल जगह-जगह स्वागत द्वारों का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में साधु संतों सहित जनप्रतिनिधि और गोभक्त मौजूद रहेंगे।
सायला. नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण गोशाला के शुक्रवार को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर बनाया गया पांडाल।