पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिलोड़ा में नीम हकीम गिरफ्तार, दवाइयां जब्त

तिलोड़ा में नीम हकीम गिरफ्तार, दवाइयां जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडक्षेत्र के तिलोड़ा गांव में मंगलवार को चिकित्सा विभाग, प्रशासन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नीम हकीम को गिरफ्त में लिया। आरोपी के कब्जे से एलोपेथिक दवाइयां जब्त की है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देशानुसार नीम हकीमों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार जवाहरराम चौधरी, बीसीएम डॉ. राजूमल एवं एएसआई देवाराम जाट की टीम ने दो स्थानों पर दबिश दी। तिलोड़ा गांव में आरोपी नीम हकीम अमरपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी डी. जैन विश्वास राजपूत पुत्र हादन विश्वास को रंगे हाथों एलोपैथिक दवाओं से इलाज करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे काफी मात्रा में दवाइयां भी जब्त की, जबकि पोषाणा सियावट पर आरोपी नीम हकीम टीम आने की भनक लगने पर क्लीनिक बंद कर भाग गया।

टीम के सदस्यों ने पोषाणा सियावट पर क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर सील करने की कार्यवाही की। इधर, बीसीएमओ राजूमल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि आरोपी नीम हकीम डी. जैन विश्वास तिलोड़ा गांव में बिना डिग्री के एलोपैथिक दवाओं से इलाज कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ा कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।