समिति की साधारण बैठक कल
सायला. कस्बेके समिति सभागार में पंचायत समिति की साधारण सभा 11 दिसंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामप्रकाश चौधरी करेंगे। विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा ने बताया कि यह बैठक 10 दिसंबर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। बैठक में समिति क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्या, जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच के अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।