पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया

शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला | कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की बैठक हुई। बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन स्थिरीकरण, प्रतिबंधित जिलों से स्थानांतरण एवं विशेष भत्ते तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रशिक्षण स्थगन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सोमवार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।



बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र बुढ़ानिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार, रघुनाथसिंह राजपुरोहित, श्यामवीर, मोहनसिंह, रवि कुमार, रविंद्र बुरडक, सोहनलाल, लालाराम मीणा, हरीमन मीणा, विमला, मणीदेवी, राजेश कुमार, गीता, सरोज जितेंद्र मीणा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।