पूर्व उप सरपंच पर हमला, सिर में लगी चोट, आरोपी फरार
उपखंड मुख्यालय पर शनिवार शाम को सायला के पूर्व उप सरपंच पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में चोट लगी है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सायला निवासी पूर्व उप सरपंच मांगीलाल फोलामुथा पुत्र छोगालाल शनिवार शाम को स्कूटी पर नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड की ओर रहे थे। इस दौरान पंचायत समिति रोड पर पुखराज छात्रावास के समीप तीन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे पूर्व उप सरपंच के सिर में गंभीर चोट लगी है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने अस्पताल पहुंचकर घायल पूर्व उप सरपंच से हमला करने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समाचार लिखने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
घटनास्थल का मौका मुआयना किया
^पूर्वउप सरपंच पर हमले की सूचना मिलने पर मैं अस्पताल गया था। उनसे जानकारी प्राप्त की है। वहीं घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया है। -राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, थाना प्रभारी, सायला
सायला. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व उप सरपंच का इलाज करते चिकित्सक।