पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जालोर महोत्सव में युवाओं को मिलेगा कॅरिअर गाइडेंस

जालोर महोत्सव में युवाओं को मिलेगा कॅरिअर गाइडेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ होंगे युवाओं के लिए उपयोगी कार्यक्रम

भास्करन्यूज| जालोर

पर्यटन विभाग राजस्थान, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के अंतर्गत सोमवार दोपहर 12 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कॅरिअर गाइडेंस प्रोग्राम के समन्वयक शांतिलाल दवे ने बताया कि इस बार प्रशासनिक सेवाओं में युवाओं के बेहतर भविष्य की संभावनाओं को लेकर एसपी कल्याणमल मीणा तथा आयकर उपायुक्त मुंबई अजीतदान चारण मार्गदर्शन करेंगे। वहीं बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार को लेकर मरुधरा ग्रामीण बैंक राजस्थान के अध्यक्ष एसपी श्रीमाली युवाओं को जानकारी देंगे।

तैयारियां पूरी, कल निकलेगी शोभायात्रा

सायला|जालोरमहोत्सव के तहत सायला उपखंड मुख्यालय पर दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। महोत्सव को लेकर सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने बताया कि 15 फरवरी को शोभायात्रा स्टेडियम मैदान से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी, जो पंचायत समिति, ब्रह्मपुरी, पुराना बस स्टैंड और वीराणा रोड होते हुए निम्बोरानाथ महादेव मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में सायला की प्रसिद्ध गेर दल, कलशधारी बालिकाएं, विभिन्न विभागों एवं स्कूलों की संदेश परक झांकियां, सुसज्जित रथ एवं घोड़े, स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। शाम 7 बजे स्टेडियम मैदान में सांस्कृतिक संध्या होगी। जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी तरह महोत्सव के तहत 17 फरवरी को रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। जिसमें उपखंड क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी।

खबरें और भी हैं...