- Hindi News
- सायला में दुष्कर्म का आरोपी कथित भोपा गिरफ्तार
सायला में दुष्कर्म का आरोपी कथित भोपा गिरफ्तार
सायलापुलिस ने जादू टोने के बहाने महिला से दुष्कर्म के आरोपी कथित भोपा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हरिराम जाट ने बताया कि एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं रहने पर रेवतड़ा निवासी कथित भोपा धारूराम पुत्र गणेशाराम मेघवाल के पास गई थी। जिसने बीमारी ठीक करने के बहाने सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर कथित भोपा धारूराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते लिया।
सायला. सायलापुलिस थाने में बैठा दुष्कर्म का आरोपी कथित भोपा।