पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सूने मकान से 25 तोला सोना 2 किलो चांदी चोरी

दो सूने मकान से 25 तोला सोना 2 किलो चांदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के चौराऊ गांव में कृषि फार्म पर स्थित दो सूने मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार चौराऊ निवासी परबतसिंह पुत्र हबताजी पुरोहित ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका एवं उसके भाई मकनसिंह का गांव के कृषि कुएं पर मकान बना हुआ है। व्यापार के सिलसिले में दोनों भाई दिशावर रहते हैं। गुरुवार सवेरे दिशावर से घर आने पर देखा कि दोनों मकानों के ताले टूटे होने के साथ घर में रखी तिजोरियों के भी ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने दोनों मकानों से 25 तोला सोना, 2 किलो चांदी एवं 60 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद एएसआई देवाराम ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना कर जानकारी ली।

सायला. सायलाके निकट चौराऊ में चोरों द्वारा तिजोरी तोड़कर बिखेरा गया सामान।