पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सायला में तहसीलदार देख रहे सीडीपीओ का कार्य

सायला में तहसीलदार देख रहे सीडीपीओ का कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ सहित 12 पद रिक्त, विभागीय कार्य सहित अन्य कामकाज हो रहा प्रभावित

भास्करन्यूज | सायला

उपखंडमुख्यालय पर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में कई पद रिक्त होने से कार्यालय केवल नाम का रह गया है। हालत यह है कि विभाग में केवल मुखिया सीडीपीओ का पद रिक्त है, बल्कि सुपरवाइजर सहित अन्य पद भी खाली पड़े हैं। जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण सहित अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ का एक, एसीडीपीओ एक, सुपरवाइजर के आठ, कनिष्ठ लिपिक एक, एसए एक के साथ वाहन चालक चपरासी के पद स्वीकृत है। मगर लंबे समय से अधिकांश पदों पर कोई अधिकारी नहीं आया है। कार्यालय में सीडीपीओ, एसीडीपीओ तथा छह सुपरवाइजर, एक लिपिक के अलावा वाहन चालक और चपरासी के पद रिक्त होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय कार्मिकों की मानें तो अधिकांश पद रिक्त होने से आंगनवाड़ी केंद्रों का तो नियमित निरीक्षण होता है ही टीकाकरण, पोषाहार वितरण समेत अन्य विकास संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन हो पा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान में सीडीपीओ का चार्ज सायला तहसीलदार जवाहरराम चौधरी के पास है। जिनका अधिकांश समय तहसील संबंधी कार्यों में बीतता है, ऐसे में विभागीय कार्यों के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल पाता

अधिकारियों को अवगत करवाया है

^महिलाएवं बाल विकास विभाग में अधिकांश पदों के रिक्त होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। हमने रिक्त पदों की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। -जवाहररामचौधरी, कार्यवाहकसीडीपीओ एवं तहसीलदार, सायला

सेक्टर आठ, कार्यरत दो

सायलामहिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आठ सेक्टर आते हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सुपरवाइजर को लगाना होता है, लेकिन सायला में आठ में से सुपरवाइजर के छह पद रिक्त होने से सभी सेक्टरों का नियमित निरीक्षण नहीं हो पाता है।