- Hindi News
- संभागीय आयुक्त ने शिविर का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी
संभागीय आयुक्त ने शिविर का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी
बालवाड़ा. निकटवर्तीआंवलोज गांव में थलूंडा, रटूजा, वासण तथा आंवलोज गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में चल रहे भामाशाह योजना कार्ड शिविर के तीसरे दिन गुरूवार को संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा जोधपुर जालोर कलेक्टर राजन विशाल तथा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनरूपाराम सायला ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान शिविर में किए जा रहे कार्यों की संभागीय आयुक्त ने प्रशंसा करते हुए सभी कर्मचारियों को जनहित के कार्य लगन के साथ करने की बात कही। गुरूवार को शिविर में थलूंडा गांव के 175 परिवारों का नामांकन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार किशनलाल मीणा जालोर, एसडीएम संजयकुमार वासु सायला, विकास अधिकारी कुलवंत कालमा सायला, सरपंच केतुदेवी भील तथा ग्राम सेवक गोविंदसिंह मौजूद थे।