पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय को तरसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

मानदेय को तरसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, घर चलाना हुआ मुश्किल

सायला|पंचायतसमिति क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की ओर से अपने कौशल से आंगनवाड़ी केंद्रों का तो सही संचालन किया जा रहा है, लेकिन पिछले पांच माह से अटके मानदेय से उनके आशियानों का संचालन गड़बड़ा गया है। इधर, इस मामले में कार्यवाहक सीडीपीओ का कहना है कि कार्मिकों के मानदेय के बिल कोष कार्यालय में जमा करवा दिए गए हैं, लेकिन बजट के अभाव में भुगतान नहीं हो पा रहा है। दरअसल, क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता, सहयोगिनी एवं सहायिका के रूप में स्थानीय महिलाओं को निर्धारित मानदेय पर नियुक्त किया हुआ है। शेष|पेज13



इनमहिला कार्मिकों द्वारा पोषाहार वितरण, टीकाकरण एवं अन्य विभागीय कार्यों को संपन्न किया जाता है। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि गत मई माह से उनको भुगतान नहीं किया जा रहा है। हर माह अगले माह भुगतान करने की बात कही जा रही है। ऐसा कहते कहते पांच माह बीत गए, पर उनको मानदेय नहीं मिल पाया है। कार्यकर्ताओं की मानें तो मानदेय के लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया, पर उनको कोई राहत नहीं मिल पाई है। भुगतान के अभाव में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कई कार्यकर्ताओं को तो यह आशंका है कि कई इस बार भी मानदेय विभागीय लेटलतीफी में उलझ गया तो उनके घरों में दीपावली भी नहीं मनेगी।

इस बार दीपावली भी नहीं मनेगी

^हमकितनी मेहनत कर आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्य करती है। विभाग के हर कार्य को मुस्तैदी से पूरा किया जाता है, लेकिन पिछले पांच माह से हमकों मानदेय नहीं मिल पाया है। जिसके अभाव में हमारे के लिए घरों को चलाना मुश्किल हो गया है। इस बार भी पैसे नहीं मिले तो लगता है कि दीपावली भी नहीं मनाई जाएगी। -सुखदेवी, आंगनवाड़ीकार्यकर्ता आसाणा

बजटआते ही होगा भुगतान

^बजटके कारण देरी हो रही है। हमने आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं आदि के मानदेय बिल ट्रेजरी में जमा करवा दिए हैं। बजट आते ही भुगतान हो जाएगा। -जवाहरराम चौधरी, कार्यवाहकसीडीपीओ एवं तहसीलदार सायला