- Hindi News
- पाइपलाइन में कचरा, एक माह से जलापूर्ति बंद
पाइपलाइन में कचरा, एक माह से जलापूर्ति बंद
उपखंडमुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा संचालित पुखराज छात्रावास में पेयजल लाइन में कचरा आने के कारण पिछले एक माह से पानी की सप्लाई बंद है। ऐसे में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास अधीक्षक और छात्रों का आरोप है कि जलदाय विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कस्बे के पंचायत समिति रोड पर राउमावि का पुखराज छात्रावास आया हुआ है। छात्रावास में स्कूल में अध्यनरत छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में कुल 16 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया हुआ है। छात्रों का कहना है कि छात्रावास में करीबन एक माह से पानी नहीं रहा है। छात्रावास अधीक्षक के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया तो बताया गया कि पाइप लाइन में कचरा आने से पेयजल सप्लाई की समस्या रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण स्नान करने, भोजन बनाने समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए आसपास के लोगों से पानी मांगकर व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई मर्तबा तो रात को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के टांके से जरीकन में पानी भरकर ले जाना पड़ता है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्रों ने एक माह से पानी की समस्या को लेकर विभाग के प्रति नाराजगी प्रकट की है। साथ ही व्यवस्था सुधारने की मांग की है। छात्रावास में रहने वाले वालाराम ओमप्रकाश का कहना था कि छात्रावास में एक माह से पानी नहीं रहा है। जिस कारण हमें विद्यालय में स्नान करने जाना पड़ता है तथा वही से खाना बनाने के लिए पानी लाना पड़ता है।
जलदाय विभाग को अवगत करा दिया
^राउमाविके अधीन छात्रावास का संचालन हो रहा है। छात्रावास के बच्चों ने मुझे पानी नहीं आने की शिकायत की थी। जिस पर मैंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी के अभाव में छात्रों को बहुत परेशान होना पड़ रहा है। -पारसमलशर्मा, छात्रावासअधीक्षक
समस्याका हल करवा दूंगा
^मुख्यपाइप लाइन में समस्या होने पर विभाग की जिम्मेदारी होती है, लेकिन अगर उपभोक्ता के कनेक्शन की पाइप लाइन में समस्या है तो उसे संबंधित उपभोक्ता को ही ठीक करवाना होता है। फिर भी छात्र हित में मैं कल लाइनमैन को भिजवाकर समस्या का समाधान करवा दूंगा। -एस.के. शर्मा, सहायकअभियंता,