- Hindi News
- स्कूल गेट पर जड़ा ताला, हाईवे पर लगाया जाम
स्कूल गेट पर जड़ा ताला, हाईवे पर लगाया जाम
जीवाणा राउमावि में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर विद्यार्थियों ने जताया आक्रोश
भास्करन्यूज | सायला
जीवाणामें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर आक्रोशित विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर स्कूल गेट के ताला जड़ दिया। उन्होंने बाड़मेर-जालोर हाईवे भी जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने आकर मार्ग को सुचारू करवाया।
जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में जीवाणा सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। लंबे समय से यहां शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। इस बारे में शिकायत करने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सोमवार सुबह स्कूल आए विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल गेट के ताला जड़ दिया। इसके बाद भी विद्यार्थियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने जालोर-बाड़मेर हाईवे जाम कर दिया। शेष|पेज13
विद्यार्थियोंने जीवाणा से तालियाना जाने वाला मार्ग एवं कस्बे के अन्य मार्गों को भी अवरुद्ध कर दिया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर जीवाणा के नायब तहसीलदार रमेश कुमार माली तथा सायला पुलिस थाना प्रभारी हरिराम जाट मय जाब्ता पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाकर रास्ता सुचारू करवाया। वहीं नायब तहसीलदार ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को रिक्त पदों को भरने तथा शारीरिक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आश्वासन दिया। जिस पर धरना समाप्त किया गया। अधिकारियों के देरी से घटना स्थल पहुंचने पर भी विद्यार्थियों ने नारेबाजी की।
समाधान नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
विद्यार्थियोंने कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विषय अध्यापकों के रिक्त पद शीघ्र भरने और जालोर में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक को कार्यमुक्तकरने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के विषय अध्यापक नहीं है। इसके अलावा एक शारीरिक शिक्षक की भी प्रतिनियुक्ति जालोर की हुई है। जिससे अध्ययन कार्य के साथ स्कूली गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। विद्यार्थियों ने सात दि