पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराधा कृष्ण गोशाला का शुभारंभ 26 को

श्रीराधा-कृष्ण गोशाला का शुभारंभ 26 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 को होगी भजन संध्या, तैयारियां जोरों पर

सायला| कस्बेके डिंगयाली मार्ग पर नवनिर्मित श्रीराधा-कृष्ण गोशाला का शुभारंभ 26 सितंबर को होगा। इसको लेकर आयोजन समिति की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है जिसके तहत पांडाल एवं स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है। वहीं गायों को रखने तथा उनके लिए चारे-पानी की भी माकूल व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार शुभारंभ की पूर्व संध्या पर 25 सितंबर को भजन संध्या का कार्यक्रम भी होगा जिसमें ख्यातनाम कलाकारों की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 26 सितंबर को वालेरा महंत आशाभारती महाराज एवं गोल महंत रावत भारती महाराज के सानिध्य में विशेष अर्चना गो-पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लेटा महंत रणछोड़ भारती महाराज, पूनासा महंत बाबूगिरी, जालोर महंत सेवा भारती, सिरे मंदिर के गादीपति गंगानाथ महाराज, सायला महंत गंगाभारती एवं भगवती भाई चेंडा समेत बड़ी संख्या में साधु-संत, गणमान्य लोग और गोभक्त शिरकत करेंगे।