चित्रकला प्रतियोगिता में इंद्रा अव्वल
सायला. कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर में सुंकल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल प्रभारी जितेंद्र कुमार भोजक ने बताया कि तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में शिशु वर्ग ‘अ’ में सुलेख प्रतियोगिता में दीक्षिता राठौड़ एवं श्रुतिलेख में भरत कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शिशु वर्ग ‘ब’ में सुलेख में सुरेश कुमार, श्रुत्तिलेख में अंबा कुमारी एवं चित्रकला में इंद्रा कुमारी प्रथम स्थान पर रही। वहीं बाल वर्ग में सुलेख में नरपत भारती, श्रुत्तिलेख में डोली अग्रवाल, चित्रकला में रविना कुमारी, कविता लेखन में कैलाश कुमार, अखंड भारत मानचित्र में चंद्रकला अव्वल रही। निर्णायक की भूमिका गणपतसिंह राठौड़ एवं नागेश शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर जीवाणा स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मलसिंह भाटी, श्रीराम शर्मा, इंद्रसिंह, रणवीरसिंह, बंकिमचंद, विक्रमराम के अलावा स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।