- Hindi News
- किसान सेवा केंद्र खोल दिए चार, अधिकारी एक में भी नहीं
किसान सेवा केंद्र खोल दिए चार, अधिकारी एक में भी नहीं
सुपरवाइजरएक, चार्ज दो का : पंचायतसमिति क्षेत्र में संचालित सेवा केंद्रों में रिक्त पदों की समस्या इतनी विकट है कि एक सुपरवाइजर को दो-दो सेवा केंद्रों का सहायक कृषि अधिकारी का चार्ज देखना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के सुपरवाइजर अर्जुनसिंह राठौड़ के पास सायला एवं जीवाणा दोनों केंद्र का चार्ज है। हालांकि सुपरवाइजर अपने कर्तव्य को पूरी शिददत से निभा रहे हैं।
^सायलाजीवाणा का सहायक कृषि अधिकारी का चार्ज मेरे पास है। रिक्त पदों के बावजूद हमारी ओर से पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया जाता है तथा किसानों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाती है। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। -अर्जुनसिंहराठौड़,क्च कार्यवाहकसहायक कृषि अधिकारी, जीवाणा
इनका कहना है
^किसानसेवा केंद्र किसानों की सुविधा के लिए है, लेकिन इनमें अधिकारी ही नहीं होंगे तो जानकारी कौन देगा। सायला क्षेत्र में सहायक कृषि अधिकारी के पद रिक्त है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ता है। -शैतानसिंहदहिया, किसान,सायला
^किसान सेवा केंद्रों में केवल कृषि अधिकारी, बल्कि सुपरवाइजरों के भी आधे से अधिक पद रिक्त है। ऐसे में सेवा केंद्र में कृषि की नवीन तकनीक की किसानों को जानकारी नहीं मिल पाती है। -भंवरलालपुरोहित,किसान नेता
भास्कर न्यूज | सायला
पंचायतसमिति क्षेत्र में किसानों को कृषि की नवीन तकनीक से रूबरू करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से चार-चार किसान सेवा केंद्र खोल दिए। लेकिन चारों केंद्र में सहायक कृषि अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। इतना ही नहीं इन सेवा केंद्रों में आधे से ज्यादा सुपरवाइजरों के पद भी रिक्त हैं। इससे केवल विभागीय योजनाओं को लागू करने में दिक्कत रही हैं, बल्कि किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। सायला पंचायत समिति क्षेत्र में समिति मुख्यालय के अलावा जीवाणा, पोषाणा एवं मांडवला गांव में किसान सेवा केंद्र शुरू हुए थे। इससे किसानों को उम्मीद बंधी थी कि खेती-किसानी के लिए उन्हें जिला मुख्यालय की ओर नहीं जाना पड़ेगा। मगर लंबा समय गुजरने के बावजूद इन सेवा केंद्रों में सहायक कृषि अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। मजे की बात तो यह है कि सायला जैसे उपखंड मुख्यालय स्थित सेवा केंद्र को भी अधिकारी नहीं मिल पाया इन सभी सेवा केंद्रों में फिलवक्त सुपरवाइजरों के