विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
उपखंडमुख्यालय पर नए बस स्टैंड परिसर में ग्राम पंचायत की ओर से नवनिर्मित दुकानों समेत विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार को लोकार्पण किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल थीं। कार्यक्रम के तहत शीतला माता चौक में सरगरा समाज के लिए विधायक कोष से निर्मित सामुदायिक सभा भवन, मेघवाल समाज के बाबा रामदेव मंदिर के पास यात्री प्रतीक्षालय भवन एवं लहर भारती कुटिया के पास सार्वजनिक शौचालय भवन का जालोर विधायक मेघवाल एवं प्रधान रामप्रकाश चौधरी ने लोकार्पण किया। इसी तरह नए बस स्टैंड में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित 25 दुकानों का भी विधिवत लोकार्पण किया गया। वहीं बस स्टैंड परिसर में ही विधायक कोष से सीसी रोड का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उप प्रधान उप प्रधान नरपतसिंह तिलोड़ा, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, सायला सरपंच शांतिदेवी जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जबरसिंह तूरा, एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य रमेश माली, उप सरपंच मांगीलाल फोलामुथा, ठेकेदार सुलतान खां भाटी, ग्रामसेवक अजयपाल चौहान समेत कई जने उपस्थित थे।
सायला. हाटबाजार के लिए बनी दुकानों का लोकार्पण करते अतिथि।