पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिकता से दुकान आवंटन की मांग

प्राथमिकता से दुकान आवंटन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला. कस्बेके नए बस स्टैंड परिसर में व्यवसाय करने वाले केबिन धारकों ने जालोर विधायक अमृता मेघवाल को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत निर्मित दुकानों को प्राथमिकता से आवंटन करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत ने उनको आश्वासन दिया था कि दुकानों का निर्माण करने के बाद आप सभी को ही आवंटित करेंगे। जिसपर हमने अपने केबिन हटाए थे, लेकिन अब हमें प्राथमिकता से दुकानों का आवंटन नहीं किया जा रहा इस दौरान धुकाराम प्रजापत, भंवरलाल सेन, नारायण सेन, संतोष कुमार लखारा, नारायणसिंह रावणा राजपूत, सवाई माहेश्वरी, वीरसिंह, डूंगरदान राव, भंवर खत्री, रमेश माली, पारसमल, मूलाराम, चेतन, तेजाराम, प्रवीण आदि केबिन धारक उपस्थित थे।