एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सायला. मेंगलवाके ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्वाचन नामावली में संशोधन की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि कई लोगों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज हो गए है। जिससे उनको परेशानी होगी। उन्होंने शीघ्र संशोधन की मांग की है। ज्ञापन पर बाबू खां, डायाराम, रामाराम, उकाराम, वशीर खां आदि लोगों के हस्ताक्षर थे।