भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
सायला. निकटवर्तीरेवतड़ा गांव में राजपुरोहित जागरवाल गौत्र की कुलदेवी ज्वालादेवी मंदिर प्रांगण में नवरात्र को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज भजन गायक महेश वैरागी ने गणपति वंदना के साथ किया। इसके बाद सतगुरु आया पावणा..., चौसठ जोगनी, जरनी जोगमाया... सरीखे एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर लोगों की वाहवाही बटोरी। मनमोहक भजनों के कारण श्रद्धालु भोर तक जमे रहे।