विधिक सप्ताह के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
सायला. कस्बेके विवेकानंद विद्या मंदिर में विधिक चेतना अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य महेश कुमार दवे ने बताया कि विधिक जागृति में संतोष जीनगर झालाराम, पोस्टर में कविता माली सुषमा जैन, क्विज में संजय कुमार प्रवीण कुमार, निबंध में सोनिया रविंद्र कुमार गर्ग ने क्रमश: पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पारसमल गर्ग, जैपाराम माली, वंदना, खेताराम, सुशील दवे, रूपल दवे, भाविका, नीलम कुमारी, रीनू दवे आदि मौजूद थे।