पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में मरीजों की आंखें जांचीं, दवाइयां दीं

शिविर में मरीजों की आंखें जांचीं, दवाइयां दीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उम्मेदाबादके राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महावीर इंटरनेशनल शाखा उम्मेदाबाद, ग्लोबल अस्पताल आबूरोड एवं जिला अंधता निवारण समिति जालोर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल थी, जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि बेबी किट के राष्ट्रीय प्रभारी पुरुषोत्तम भंडारी, उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य रमेश माली एवं सरपंच मांगीलाल सेठ मौजूद रहे।

महावीर इंटरनेशनल उम्मेदाबाद के अध्यक्ष मिश्रीमल शर्मा ने बताया कि भामाशाह जुगराज मिश्रीमल परिवार के सौजन्य से आयोजित शिविर में ग्लोबल अस्पताल आबूरोड के नेत्र विशेषज्ञ एवं टीम की ओर से 650 मरीजों की जांच की। जांच के बाद 42 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर के दौरान 231 मरीजों को निशुल्क चश्मों का भी वितरण किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने शिविर आयोजन के लिए भामाशाह एवं महावीर इंटरनेशनल की तारीफ की। शिविर में 20 युवाओं ने रक्तदान किया। वहीं 200 बेबी किट का वितरण भी किया गया। समिति के अध्यक्ष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भामाशाह परिवार के शांतिलाल तलावत, चिकित्सा प्रभारी डॉ. एन.के. व्यास, कुयालाल जैन, सायला शाखा के सचिव कानाराम माली समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।







100 कंबल वितरित

महावीर इंटरनेशनल की ओर से गरीब लोगों को 100 कम्बल वितरित किए गए। जिला कलक्टर एवं जालोर विधायक ने विधवा महिला एवं गरीब वर्ग के बुजुर्गों को कम्बल बांटे।

उम्मेदाबाद में नेत्र चिकित्सा शिविर में जांच करते डॉक्टर।