पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण

पेंशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालवाड़ा. मांडवलागांव के बुर्जूगों तथा विधवा महिलाओं निशक्तजनों को पेंशन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व में उन्हें नौ माह पहले मार्च महीने में पोस्ट ऑफिस से पेंशन मिल रही थी। उसके बाद पिछले नौ महीनों से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। पेंशन के लिए बार-बार पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से पूछने पर सही ढंग से जवाब भी नहीं देते। इस बारे में ग्रामीण भैराराम चौधरी भारताराम मेघवाल का कहना है कि पूर्व में पेंशन दी जा रहीं थी मगर पिछले नौ महीने से पेंशन नहीं मिल रही। सायला विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा का कहना है िक इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर किसी पेंशनधारी को सहायता नहीं मिल रही है तो इस बारे में जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी।