पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं समस्याएं

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके समिति सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामप्रकाश चौधरी ने की। मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल थीं।

बैठक के प्रारंभ में विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा ने गत बैठक की कार्यवाही का पठन किया। जिसका सदन ने अनुमोदन किया। इसके बाद बिंदुवार चर्चा शुरू की गई। आलासन के सरपंच भोपालसिंह चम्पावत ने गांव में एएनएम की नियुक्ति करवाने, तूरा सरपंच चंद्रसिंह दहिया ने धनानी में बंद पड़े ट्यूबवैल को शुरू करवाने नई पाइप लाइन बिछाने, भूंडवा सरपंच वरजूदेवी चौधरी ने आठ माह से बंद पड़े ट्यूबवैल को शुरू करवाने की मांग की। इसी तरह केशवना सरपंच लाखाराम समिति सदस्य सुबान खान ने भी पेयजल समस्याएं गिनाईं। बैठक के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़ ने ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नाराजगी प्रकट की। जिस पर एकबारगी माहौल गरमा गया, लेकिन प्रधान चौधरी ने मामला शांत किया। साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल समस्याओं का गंभीरता पूर्वक समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधान चौधरी ने डिस्कॉम के सहायक अभियंता पूनमाराम विश्नाई से जले हुए श्रेणीवार ट्रांसफार्मरों की जानकारी ली। वहीं नये कनेक्शन की भी जानकारी लेकर काश्तकारों को समय पर बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उप प्रधान नरपतसिंह तिलोड़ा ने क्षेत्र में ढीले तारों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। बैठक में बीईईओ मनरूपाराम चौधरी ने क्षेत्र में शिक्षा विभाग की गतिविधियों, बीसीएमओ डॉ. राजूमल ने चिकित्सा विभाग एवं सहायक कृषि अधिकारी अर्जुनसिंह राठौड़ ने कृषि विभाग की जानकारी दी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता एस.एस. सुंदरम, कनिष्ठ अभियंता हरिओम बैरवा, पंचायत समिति सदस्य जेताराम पुरोहित, लच्छीराम माली, शांतिदेवी सोनी, पदमाराम हरमू, तालियाणा सरपंच पीराराम पुरोहित, रेवतड़ा सरपंच करताराम चौधरी, आसाणा सरपंच नगेंद्रसिंह चम्पावत, मेंगलवा सरपंच बादलीदेवी, जीवाणा सरपंच देमीदेवी चौधरी, ओटवाला सरपंच मांगीलाल राणा, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह, महिला पर्यवेक्षक ज्योति पाटीदार एवं वनपाल छोगाराम चौधरी समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित था।

आपकेसहयोग से सफल रहा कार्यकाल : चौधरी

समितिकी अंतिम बैठक में प्रधान रामप