पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराधा कृष्ण गोशाला का शुभारंभ आज

श्रीराधा-कृष्ण गोशाला का शुभारंभ आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वालेरा महंत आशाभारती महाराज के सान्निध्य में होंगे कार्यक्रम, बड़ी संख्या में साधु संत, गोभक्त जुटेंगे

भास्करन्यूज | सायला

कस्बेके डिंगयाली मार्ग पर रामानंद सरस्वती महाराज की प्रेरणा से नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण गौशाला का शुक्रवार को वालेरा महंत आशाभारती महाराज के सान्निध्य में शुभारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गोशाला समिति के अनुसार साधु-संतों के सान्निध्य में सवेरे शुभ वेला में गोशाला प्रांगण में पूजा-अर्चना कर गायों का प्रवेश कराया जाएगा तथा भोजन प्रसादी होगी। कार्यक्रम में गाजियाबाद महंत नारायणगिरी महाराज, महामंडलेश्वर रविशरणानंदगिरी महाराज, महामंडलेश्वर भगवती बाई, भैरुनाथ अखाड़ा जालोर के गादीपति गंगानाथ महाराज, लेटा महंत रणछोड़ भारती, गोल महंत रावत भारती, सायला महंत गंगाभारती एवं जालोर महंत सेवा भारती सहित साधु संत, गोभक्त और ग्रामवासी मौजूद रहेंगे।