सायला ग्राम पंचायत अन्य पंचायतों के लिए बड़ा उदाहरण : विधायक
उपखंडमुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सायला गोलिया में बुधवार को चरण-पादुका वितरण एवं ग्राम पंचायत के एक साल की उपलब्धियों पर संकलित ‘हमारा सायला-श्रेष्ठ सायला’ बुकलेट का विमोचन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल थी, अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के नाते जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, प्रधान जबरसिंह तूंरा, एसडीएम संजय कुमार वासु, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाणा, बीईईओ मोहनलाल परिहार, कार्यवाहक विकास अधिकारी कुलवंत कालमा, एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी, नोडल प्रधानाचार्य रेवाशंकर गर्ग पंचायत समिति सदस्य भाविका त्रिवेदी उपस्थित थे।
समारोह के प्रारंभ में जालोर विधायक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत सायला के सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने स्वागत भाषण देते हुए ग्राम पंचायत की ओर से वर्ष भर में किए कार्यों की जानकारी दी। सायला के विकास को लेकर चलाए गए तीन अभियान के बारे में बताते हुए सहयोग करने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि सायला सरपंच ने अपने एक साल के कार्यकाल मे बेहतरीन कार्य कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। पूरे गांव में सफाई, रोशनी अन्य विकास कार्य करवाए जो अन्य पंचायतों के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से ग्रीन सायला अभियान में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर जिले में एक उदाहरण पेश किया है। विधायक ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही तथा कहा कि चरण-पादुका प्राप्त करने वाले बच्चों की दुआएं भामाशाह एवं पंचायत को मिलेगी। समारोह अध्यक्ष जिलाप्रमुख वन्नेसिंह गोहिल ने कहा कि सायला के ऊर्जावान सरपंच ने जो विकास कार्य किए हैं, उसकी बदौलत सायला पंचायत का जिले में उदाहरण दिया जा रहा हैं। सायला सरपंच ने सरकारी बजट के अलावा जनसहयोग से गांव में जो विकास कार्य एवं स्वच्छता अभियान चलाया वो पूरे जिले में दूसरी ग्राम पंचायतों को एक सीख दे रहा है। उन्होंने सरपंच को विकास कार्य कराने पर बधाई दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि सीईओ जवाहर चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाओ की सफलता जनसहयोग के बिना संभव नहीं जब तक जनप्रतिनिधि उसमें रूचि नहीं लेते तो उसका धरातल पर विकास होना असंभव हैं। उन्होंने सायला सरपंच की योजनाओं के प्रति कर्तव्यनिष्ठा लगन की तथा चरण-पादुका का वितरण करवाने पर प्रशंसा की। प्रधान जबरसिंह तूंरा ने सायला ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को आगे भी अनवरत जारी रखने एवं हर संभव सहयोग देने की बात कही। बीईईओ मोहनलाल परिहार ने आभार जताते हुए कहा कि जिले में अब तक का सबसे बड़ा चरण पादुका कार्य है। इसके लिए ग्राम पंचायत भामाशाह धन्यवाद के पात्र है। मंच संचालन अध्यापक अकबर खां एवं दुर्गसिंह तूंरा ने किया। इस दौरान राबाउमावि की प्रधानाचार्य तारा महात्मा, नोडल अधिकारी मुन्नीलाल दवे, वार्डपंच गौतमचंद लुंकड, हेमाराम देवासी, विक्रम फोलामुथा, कालुराम माली, कमला मेघवाल, ललिता जीनगर, रूपाराम सुथार, रामचंद्र त्रिवेदी, गंगाराम मेघवाल, कानाराम राणा, ग्राम सेवक दिनेश राजपुरोहित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कल्याणसिंह बिशनगढ, छोगालाल पुरोहित, नैनमल लखारा, लुकाराम पुरोहित, अर्जुनसिंह पुरोहित, भाजयुमो मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, सुमेरसिंह कालेवा, डुंगरसिंह देवडा, राहुल भंडारी, अरविन्द शर्मा, रूपकिशोर अग्रवाल, महेन्द्र चौपड़ा, जेपाराम सुथार, छोगाराम हिमताराम चौधरी, बलवंतराज पुरोहित सहित ग्रामीण मौजूद थे।
1200स्कूली विद्यार्थियों को वितरित की चरण पादुकाएं
समारोहमें ग्राम पंचायत सायला की ओर से भामाशाह खीमसिंह/भोपसिंह पुत्र वीरमाजी राजपुरोहित, मिश्रीमल समरथाजी उदेश, गमजी सुरताजी पांचलोड, गवरीदेवी कसनाजी उदेश, मांगीलाल छोगालालजी जैन के सहयोग से समारोह में ग्राम पंचायत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्तर तक के 1200 विद्यार्थियों को अतिथियों ने चरण पादुका पहनाई गई। कार्यक्रम में भामाशाहों का भी साफा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विकासकार्यों की बुकलेट का हुआ विमोचन
सायलाग्राम पंचायत द्वारा एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों पर संकलित ‘हमारा सायला-श्रेष्ठ सायला’ बुकलेट का अतिथियों की ओर से विमोचन किया गया।अतिथियों ने ग्राम पंचायत की इस बुकलेट की सराहना की, इसके बाद समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को भी ग्राम पंचायत की ओर से बुकलेट का वितरण किया गया।
सायला. हमारासायला श्रेष्ठ सायला बुकलेट का विमोचन करते अतिथि मौजूद विद्यार्थी।