पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आज

चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सायला गोलिया में बुधवार को चरण पादुका वितरण एवं ग्राम पंचायत सायला के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की बुकलेट का समारोहपूर्वक विमोचन किया जाएगा।

सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल होगी, जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल करेंगे। वहीं आमंत्रित अतिथि के नाते कलेक्टर अनिल कुमार गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, प्रधान जबरसिंह तूरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्रसिंह बालावत, सायला एसडीएम संजय कुमार वासु, विकास अधिकारी कुलवंत कालमा बीईईओ मोहनलाल परिहार उपस्थित रहेंगे।

समारोह में भामाशाहों के सहयोग से 1200 स्कूली विद्यार्थियों को चरण पादुका का वितरण किया जाएगा। साथ ही इस मौके सायला ग्राम पंचायत के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों को लेकर एक बुकलेट का भी अतिथियों के हाथों विमोचन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...