विद्यार्थियों को चरण पादुकाएं वितरित की
जालोर | ग्रामपंचायत डांगरा के रामावि निंबलाना में भामाशाह की ओर से 50 विद्यार्थियों को चरण पादुकाएं वितरित की गई। संस्था प्रधान प्रेमसिंह राठौड़ ने बताया कि सायला एसडीएम संजय वासु भामाशाह हरिसिंह चौहान की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को चरण पादुकाएं दी गई। इस दौरान मोतीसिंह निंबलाना सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।