विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर जांचा
नीमराना | विद्यालयपर्यवेक्षण कार्यक्रम शिक्षा संबलन के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जाना। उपखंड अधिकारी अल्का बिश्नोई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर, तहसीलदार कपिल शर्मा ने राउमावि सिलारपुर, विकास अधिकारी कैलाशचंद बारौलिया ने रामावि रोडवाल, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद मीणा ने रामावि बीरनवास, एबीईईओ श्यामसुन्दर यादव ने राप्रावि परतापुर चक नं. 3, एबीईईओ श्यामलाल यादव ने राप्रावि बलाहीर, एबीईईओ राजबीर चौधरी ने राप्रावि ईश्वरीसिंहपुरा, एबीईईओ महेंद्रसिंह यादव ने राप्रावि संस्कृत तलवाना, वरिष्ठ आरपी बिरेंद्र यादव भीटेडा ने राप्रावि परतापुर चक नं. 1, आरपी प्रदीप यादव ने राबाउप्रावि जोनायचा कलां, आरपी सतीष यादव ने राप्रावि टीबा की ढाणी, आरपी कृष्ण कुमार यादव ने राउप्रावि सांसेडी एवं आरपी नेतराम यादव ने राप्रावि ढाणी बडग़ुर्जर का अवलोकन कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को जांचा।