पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के जौनायचा खुर्द गांव में जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद स्वामी की मौजूदगी में शनिवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यहां अधिकारियों की सुनवाई में ग्रामीणों के बिजली, पानी एवं अतिक्रमण के मामले छाए रहे। वहीं अधिकांश ग्रामीणों की चर्चा समस्या पर कम पंचायत चुनाव को लेकर निकलने वाली लॉटरी पर अधिक रही।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पीएनबी के किसान प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली तथा पौधरोपण किया। इस मौके पर दोसोद सरपंच नवरतन यादव ने हल्का पटवारी के रिक्त पद को भरने का मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर सीईओ राजेन्द्र राठौड़, डीओ सरदार मल, सीएमएचओ डॉ. आरके मीणा, एडीओ चाणक्य लाल शर्मा, नोडल अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा, रसद प्रवर्तन अधिकारी महेश शर्मा एवं विनोद जुनेजा, कृषि अधिकारी ओ.पी.गुर्जर, रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एससी गर्ग, रीजनल मैनेजर शिव कुमार, एसडीएम अलका विश्नोई, तहसीलदार कपिल शर्मा, बीडीओ कैलाश चंद बरौलिया, विद्युत निगम के एईएन गजानंद निभोरिया, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जेपी यादव आदि मौजूद थे।

शाहजहांपुर. रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिला कलेक्टर।