आयुर्वेद चिकित्सकों की कार्यशाला
शाहजहांपुर|कस्बे केहोटल डेज में शनिवार देर शाम मेडिकल शिक्षा के तहत बेसिक इन न्यूरो सर्जरी पर क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसएमएस जयपुर के पूर्व प्रोफेसर डॉ.राकेश नैथानी ने संबोधित करते हुए न्यूरो संबंधित बीमारियों, उपचार, उपकरण एवं सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रोजेक्टर द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से न्यूरो सर्जरी पर हुए नए प्रयोग एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन नैथानी न्यूरो सेंटर रेवाड़ी के तत्वाधान में किया गया। कार्यशाला में डॉ. अरुणांशु भारद्वाज, फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. आनंद यादव, होम्यो चिकित्सक डॉ. पवन शर्मा, डॉ. विनोद, डॉ. महेश कुमार, डॉ. रूपकंवर, डॉ. सुबेसिंह यादव, डॉ.नरेन्द्र शर्मा, डॉ.फतेह माेहम्मद खान सहित काफी संख्या में आयुर्वेदाचार्य मौजूद थे।