श्याम जागरण को लेकर बैठक में चर्चा
शाहजहांपुर|कस्बे केश्याम मंदिर परिसर में बुधवार को श्याम जागरण मंडल की एक बैठक का आयोजन मंडल निदेशक प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर 5 अक्टूबर को होने वाले 16वें जागरण की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि जागरण में भजन गायक उमा लहरी जयपुर, जीटीवी सारेगामा फेम प्रमोद त्रिपाठी अवध, विक्की संघु हासी, सुनील स्नेही कानपुर, महेंद्र अमन अलवर बाबा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर कोलकाता के फूलों से बाबा का विशेष श्रृंगार एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। बैठक में मंडल सचिव सुजान प्रजापत, प्रवक्ता विकास जोशी, कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, रमेश यादव, रवि चौहान, जयवेंद्र यादव, मुकेश भास्कर, रमेश भारद्वाज, रमेश महावर, मद रूप चौधरी, रमेश मीणा, गोपाल पुजारी आदि उपस्थित थे।