पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

शाहजहांपुर| थानाक्षेत्र के गांव गादली में ग्रामीणों द्वारा किए गए पक्के निर्माण को ग्राम पंचायत ने पुलिस की मौजूदगी में हटाया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों के विरोध करने पर थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने समझाइश की। बीजवाड़ सरपंच प्रतिनिधि नरेश गुप्ता ने बताया कि गादली गांव में अनेक वर्षों से कुछ ग्रामीणों ने पक्के निर्माण कर आने जाने के रास्ते अवरुद्ध कर रखे थे। ग्राम पंचायत ने अनेक बार अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के प्रयास किए लेकिन अतिक्रमण यथावत रहा। ग्राम सरपंच विमला देवी ने मामले से थाना प्रभारी मुकेश जोशी को अवगत कराते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। बुधवार को थाना प्रभारी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीण प्रवीण सिंह, जगराम वगैरह के चार दीवारी कर किए गए अतिक्रमण जेसीबी की सहायता से हटाए गए।

शाहजहांपुर. अितक्रमण हटाती जेसीबी।