पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुतीना में टूटी हाईटेंशन लाइन आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

कुतीना में टूटी हाईटेंशन लाइन आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर | कुतीनागांव के राजपूत मोहल्ले में शनिवार रात वर्षों पुरानी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और एक घर में रखे चारे में आग लग गई। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई रोकने के लिए सिरयानी पावर ग्रिड पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीण दो किमी दूर सिरयानी पावर ग्रिड पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कराई।
ग्रामीणों ने रविवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर पुराने तारों को बदलने की मांग की। रात करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन का एक सिरा जगमोहन सिंह के मकान पर गिरा। इससे उसके घर में रखा सैकडों मन चारा जल गया मवेशी एवं परिवार के लोग बाल-बाल बचे। हाईटेंशन लाइन गिरने पर लगी आग के बाद जमा हुए ग्रामीणों ने जब बिजली सप्लाई रोकने के लिये सिरयानी पॉवर ग्रिड पर फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद ग्रामीण सिरयानी पहुंचे और ग्रिड के गेट बंद होने पर चारदीवारी फांदकर बिजली कर्मियों से बिजली सप्लाई बंद कराई। ग्रामीण कर्णसिंह, जगमोहन, नवीन, जोगेन्द्र, ज्ञानेन्द्र सिंह, घुलसिंह, महेश, ब्रह्मजीत, धर्मपाल, जगदीश, आदेश, गोविंद, शेखर, शरीफ, शिवराम, सब्बीर ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई कर विद्युत लाइनों का दुरूस्तीकरण करने की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर कर्मचारी भेजे गए। लाइनें पुरानी है। इन्हें बदलवाया जाएगा। शीघ्र ही नए पोल लगाकर इन पुरानी लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। -गजानंद निभोरिया, सहायकअभियंता, बिजली निगम कार्यालय, नीमराणा