एसडीएम ने कार्यालयों का किया निरीक्षण
नीमराना | एसडीएमअल्का बिश्नोई ने मंगलवार को क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजहांपुर, पशु चिकित्सालय नीमराना माजरीकलां तथा ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का सुबह औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर आने एवं कार्यालयों की साफ-सफाई के दिशा-निर्देश दिए।