विकास कार्यों का उद्घाटन आज
शाहजहांपुर. ग्रामपंचायत शाहजहांपुर में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का विधायक धर्मपाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। अध्यक्षता सरपंच शैतान सिंह मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि नीमराना प्रधान बलवान सिंह यादव होंगे। इस दौरान ईदगाह में बनी चारदीवारी सहित सड़क मार्गों एवं जल केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम सचिव कालूराम मीणा ने दी।