नवनिर्वाचित प्रधान सविता का किया स्वागत
गांवफौलादपुर के बोहरा कृषि फार्म में नवनिर्वाचित नीमराणा पंचायत समिति प्रधान सविता यादव का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस माैके पर राजस्थान विश्व विद्यालय के पूर्व महासचिव ललित यादव, पूर्व एमपीएस विद्यासागर यादव, पूर्व सरपंच कृष्णा देवी, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, एडवोकेट प्रमोद यादव, सतपाल, मनोज मास्टर, महेश, एडवोकेट वीरसिंह यादव, शेरसिंह बोहरा, तिरुपति रियल स्टेट के चेयरमैन उदयभान यादव, महावीर दाधियां, राजेंद्र कमांडो, कपिल चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।