बेटी की शादी के लिए सामान 35 हजार दिए
किशनगढ़बास| डेरासच्चा सौदा के अनुयायियों ने गरीब परिवार की बालिका की शादी के लिए घर का सामान 35 हजार रुपए की नकदी भेंट की। अनुयायी सुनील कांत गोल्डी ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी मुंशीलाल स्वामी पिछले कई माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनके परिवार में कमाने वाले और कोई नहीं है। ऐसे में उनकी बालिका की शादी पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने एक बैड, एक अलमारी, कूलर, सिलाई मशीन, मिक्सी, मेज , दो कुर्सी, 61 बर्तन, 32 सूट, 29 साड़ी, एक बैडशीट, 6 पेंट-शर्ट सहित अन्य सामान एवं 35 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस दौरान बलवंत यादव, डालचंद यादव, अशोक सैनी, हरीश धींगड़ा, राजेश, राजू, धीरू भाई ठेकेदार, गोल्डी, किशनलाल, बबली सहित अनेक सदस्य शामिल थे।