शिकायत पर इनाम
शिकायत पर इनाम
अलवरके राजनेताओं ने अभी सचिवालय में एक जोरदार किस्सा सुनाया। मालाखेड़ा के एक थानेदार की विधायक ने शिकायत की। िशकायत जरा गंभीर किस्म की थी। सरकार ने एसपी से कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। आदेश जारी हो गए। और मजे की बात देखिए थानेदार और भी खुश! कहते हैं कि उन्हें शिकायत पर शाहजहांपुर थाना मिल गया, जो मालाखेड़ा से भी ज्यादा मलाईदार है!
लोकतंत्र के दो चेहरे
भरतपुरजिले के वैर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने लोकतंत्र के दो चेहरे देखे। भाजपा उम्मीदवार अस्सी साल के और इतने बीमार कि दो लोगों का सहारा लेकर चलने वाले। कांग्रेसी उम्मीदवार का हाल यह कि दबंग नेताओं के पास बराबर नहीं बैठ सकते। एक सभा में तो वे जनता के बीच दरी पर बैठे और बड़े नेता मंच पर। अब लोगों इन्हीं दोनों में से िकसी एक को उनका जनप्रतिनिधि भी बनना है।
तमिलनाडु कैडर से एक और अफसर
तमिलनाडुकैडर के एक आईएएस शंकरलाल कुमावत तीन साल के डेपुटेशन पर राजस्थान रहे हैं। वे 2010 बैच के हैं और मूलत: खाटू श्यामजी से हैं। वे काफी समय से राजस्थान आने की कोिशशें कर रहे थे। वे ढाई साल पहले अपना होम कैडर राजस्थान करवाने के लिए सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल भी गए थे, लेकिन उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। लिहाजा, कुमावत ने अब डेपुटेशन का सहारा लिया है। उनसे पहले तमिलनाडु कैडर के हरसहाय मीणा यहां थे, जो अगस्त में वापस अपने होम कैडर में लौट गए हैं।