पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचर लगाते समय टायर फटा, एक घायल

पंचर लगाते समय टायर फटा, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाट बहरोड़| कस्बेमें पंचर लगाते समय टायर फटने से गुरुवार को एक जना गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को बहरोड़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जाट बहरोड़ गांव में शाहजहांपुर सड़क मार्ग पर अनिल चौधरी पुत्र अनूप चौधरी टायर पंचर की दुकान चलाता है। टायर का पंचर निकालते समय पुराना टायर होने के चलते डबल पाट की रिम का घेरा उछल गया और अनिल चौधरी से टकराता हुआ ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन तार से जा टकराया। तारों में करंट प्रवाहित होने के चलते तेज धमाके से विद्युत सप्लाई भी बाधित होने सहित अनहोनी होते-होते बची। टायर फटने विद्युत फाल्ट के धमाके को सुन ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुुुंचे ग्रामीणों ने घटना से अचेत हुए अनिल को बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसके दोनों हाथों में फेक्चर होना बताया।