पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‌20.46 करोड़ का बजट पास 60 लाख में बनेगा नपा कार्यालय

‌20.46 करोड़ का बजट पास 60 लाख में बनेगा नपा कार्यालय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के नगरपालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष उर्मिला सैनी की अध्यक्षता में बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास कार्यों, सफाई एवं रोशनी पर चर्चा के बाद 20 करोड़ 46 लाख 24 हजार रुपए का बजट पास किया गया। अधिशाषी अधिकारी शशिकांत गुप्ता ने बताया कि बजट में बिजली पर 70 लाख, सफाई में काम अाने वाले उपकरणों पर 20 लाख, विभिन्न वार्डों में रोड निर्माण के लिए 2 करोड़ 78 लाख 81 हजार रुपए, 50 लाख विकास विस्तार के लिए बिजली की खंभे, तार आदि के लिए, 50 लाख नए नाला निर्माण के लिए, 40 लाख हैंडपंप सेट, 80 लाख घरेलू शौचालयों के लिए तथा 60 लाख रुपए नगरपालिका कार्यालय निर्माण का बजट पास किया गया है। बजट योजना के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य, टैंडर प्रणाली, सफाई व्यवस्था आदि पर पार्षद कालूराम शर्मा, कवरसिंह, विरेंद्र, मुकेश सैनी, हेमलता, शोभाराम जाटव ने विचार रख सुझाव रखें।

बैठक में उपाध्यक्ष बने सिंह गुर्जर ने लाल मस्जिद से गौशाला तक रोड लाइट का विस्तार, असलीमपुर चौक पर हाईमास्क लगवाना, नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर डीमार्गकेशन एवं तार फेसिंग करवाने, पालिका सीमा पर होर्डिंग लगवाने आदि प्रस्तावों पर विचार रखे। बैठक में अधिशाषी अधिकारी शशिकांत गुप्ता, सुरेश शर्मा, कनिष्ठ सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार एवं पार्षद मौजूद थे।

तिजारा. शनिवार को आयोजित नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बजट सत्र के प्रस्ताव पर विचार रखते पार्षद।

खबरें और भी हैं...