शाहजहांपुर| गांवफौलादपुर में धार्मिक आयोजन को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया कि फौलादपुर बनी स्थित बाबा गऊ वाले के मंदिर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलश यात्रा निकाली जानी थी। मंगलवार को भर्तृहरि नाटक, भजन संध्या एवं कुश्ती दंगल का आयोजन होना था।
महिलाओं द्वारा निकाली जाने वाली कलश यात्रा को लेकर आयोजक धर्मपुरी उर्फ धर्मचंद पुत्र गिरवरपुरी स्वामी एवं साधुराम पुत्र खेमराम यादव के बीच कहासुनी हो गई एवं दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष आयोजन के खिलाफ तो दूसरा पक्ष आयोजन को लेकर उपखंड अधिकारी द्वारा मिली स्वीकृति को लेकर अड़ा रहा।
इस पर विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मपुरी स्वामी, साधुराम एवं बिजेंद्र पुत्र हरदयाल यादव को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।