पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहजहांपुर मार्ग पर चार घंटे जाम

शाहजहांपुर मार्ग पर चार घंटे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. बावल. बीते15 दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे सुलखा के ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रेवाड़ी-शाहजहांपुर मार्ग पर अवरोधक डाल कर चार घंटे तक जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
काफी देर तक ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच चली बहस के बाद भी जाम खोलने को तैयार नहीं हुए ग्रामीणों के आगे अधिकारियों को हार माननी पड़ी। आखिरकार अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति के लिए नई मोटर लगवाई, जिसके बाद ही जाम हटवाया जा सका।

मोटरखराब होने के कारण नहीं रहा था 15 दिन से पानी : सुलखामें पिछले 15 दिनों से मोटर खराब होने के कारण पेयजल सप्लाई के नहीं हो पा रही थी। बार बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए। जाम लगा रहे ग्रामीणों को कहना था कि पिछले एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई मोटर खराब है।
अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी मोटर बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पानी उपलब्ध होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को पीने के लिए भी दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। शिकायत पर सुनवाई होने के कारण ही उन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना प्रभारी सतबीर सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों को समस्या का हल कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बावजूद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला तथा कहा कि जब तक मोटर जब तक नहीं बदली जाएगी वे जाम नहीं खोलेंगे।

जाम की सूचना पाकर बावल तहसीलदार नरेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार, एसडीओ प्रदीप कुमार जेई महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जमकर बहस हुई। अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कर जाम खोलने का आग्रह किया, परंतु ग्रामीण मोटर बदलने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए अधिकारियों ने खराब मोटर की जगह दूसरी मोटर मंगवाई और उसे लगवाया, जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो पाया। करीब चार घंटे के बाद जाम खोला जा सका।