पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रजापति समाज की बैठक में हुई चर्चा

प्रजापति समाज की बैठक में हुई चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाट बहरोड़. प्रजापतिसमाज स्मारिका प्रकाशन को लेकर प्रगतिशील प्रजापति समाज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भुनगड़ा अहीर गांव में समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुबेसिंह बड़मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रजापति समाज स्मारिका के प्रकाशन एवं विमोचन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में समिति संरक्षक रामस्वरूप वर्मा ने स्मारिका के लिए समाज के लोगों से लेख एवं विज्ञापन प्रकाशन संबंधी सुझाव मांगे। स्मारिका के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागृति लाने कुरीतियों को दूर करने के संदेश के रूप में तैयार कर समाज में नई जागृति लाने वाला कदम बताया। स्मारिका का विमोचन मार्च माह के अंतिम सप्ताह में किए जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर बहरोड़ परगना अध्यक्ष कैलाशचंद, शाहजहांपुर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष विजयकुमार, सचिव राजेन्द्र कुमार, बाबूलाल सुरेडिया, सलाहकार महाराम, सुंदरलाल मास्टर, सूरजभान मास्टर, लालचंद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...