नाबालिग युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
शाहजहांपुर | गांवबीजवाड़ चौहान में शुक्रवार रात एक नाबालिग युवती का अपहरण कर दो युवकों ने सामूहिक ज्यादती की। थाना प्रभारी सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि बीजवाड़ चौहान निवासी एक युवती का गांव के ही सुभाष पुत्र किशनलाल एवं दीपक पुत्र विनोद सैन ने अपनी टाटा 407 में बैठाकर अपहरण कर लिया एवं युवती से ज्यादती की। ज्यादती के बाद दोनों युवक उसे उसके घर के बाहर छोड़ गए। युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। युवती के चाचा ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से युवक फरार है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करा मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।