- Hindi News
- परिवहन अधिकारी से अभद्रता के आरोप में एक पकड़ा
परिवहन अधिकारी से अभद्रता के आरोप में एक पकड़ा
शाहजहांपुर. ओवरलोडवाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान को प्रभावित करने की मंशा से परिवहन अधिकारी से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया कि परिवहन अधिकारी शाहजहांपुर राजेश शर्मा ने 5 दिसंबर को मामला दर्ज कराया था की एक स्कॉर्पियो चालक ने कार्रवाई के दौरान उनसे एवं उनके दल से अभद्रता कर गाड़ी निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक देशराज गुर्जर निवासी कोटपूतली को गिरफ्तार किया है।