पाइप चोरी का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर| खेतोंसे फव्वारा पाइप चुराने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए पाइप एवं नॉजल भी बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस गिरोह के दो बाल अपचारी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया कि दस अक्टूबर को भोजपुरी निवासी हनुमान पुत्र शेरसिंह यादव ने अपने खेत से पाइप, नॉजल फव्वारा चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 12 अक्टूबर को महेश पुत्र नेमीचंद निवासी भोजपुरी सहित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया था। इसमें गिरोह का एक सदस्य जाट बहरोड़ निवासी राजू पुत्र सम्पतराम धानक फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पाइप, नॉजल एवं फव्वारा बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।