एनएचएआई ने बंद किए हाईवे के कट
शाहजहांपुर | हाईवेपर सिक्स लेन विस्तार को लेकर एनएचएअाई ने शुक्रवार को हाईवे से गांवों को जाने वाले कटों को बंद कर दिया। इससे पहले एनएचएआई ने सर्विस लाइनों को दुरुस्त नहीं किया। इससे ग्रामीणों सहित स्कूल वाहनों को आवागमन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर गूगलकोटा के ग्रामीणों ने जिला पार्षद चंदन मीणा के नेतृत्व में हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और बिना सर्विस लाइन दुरुस्त किए हाईवे पर कट बंद नहीं करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को जैसे ही हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी कट बंद करने आए तो ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बिना कट बंद किए चले गए। लेकिन ग्रामीणों के जाते ही पुनः कट बंद कर गए। इस दौरान सरपंच विमला स्वामी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, हरित कुंदन संस्थान के चेयरमैन सुनील चौहान, नरेश, श्याम सुंदर स्वामी, जयपाल, कृष्ण, मेघराज, गोविंद, कृष्ण गौड़, दिनेश शर्मा, मुकेश मौजूद थे। शेष|18पर
यहहै समस्या
हाईवे पर सर्विस लाइनों की हालत खस्ता है। जगह जगह गड्ढे एवं टूटी सड़कों के चलते बड़े वाहनों के पलटने के खतरे सहित सर्विस लाइनों पर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। गांवों को हाईवे से जोड़ने वाले मार्गों के कट बंद हो जाने के कारण गूगलकोटा जाने वालों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त चलकर अंडर पास से ही वापस आना पड़ता है एवं यहां भी सर्विस लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना है
हाईवेपर कट बंद करने से पहले सर्विस लाइनों पर काम होना चाहिए था। हाईवे पर सिक्स लेन विस्तार के दौरान सर्विस लाइनें ओवरलोड वाहनों के चलते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में कट बंद होने के कारण दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। हमारी बस इतनी सी मांग है कि कट बंद करने से पहले सर्विस लाइनों को दुरुस्त किया जाए।
-चंदन मीना, जिला पार्षद
फोटो-12एसजेपी 1- हाईवे कट बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण