- Hindi News
- शहीद के घर नहीं अाने पर विधायक का पुतला फूंका
शहीद के घर नहीं अाने पर विधायक का पुतला फूंका
गांवबावड़ी में शहीद हुए शमशेर सिंह यादव के परिजनों को सांत्वना देने नहीं पहुंचे विधायक धर्मपाल चौधरी का बुधवार को ग्रामीणों ने पुतला जला आक्रोश व्यक्त जताया। पुतला दहन राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व महासचिव ललित यादव के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आतंकी हमले में 3 दिसंबर को शहीद हुए शमशेर सिंह का अंतिम संस्कार 5 दिसम्बर को किया गया। उस दिन विधायक क्षेत्र में मौजूद होने के बाद भी नहीं आए और विकास कार्यों का उद्घाटन करने में लगे रहे। विधायक आज तक शहीद के परिजनों का हाल-चाल पूछना तो दूर विधायक की और से किसी तरह की संवेदना या सहायता भी शहीद परिवार को नहीं मिली है। प्रदर्शन के दौरान संजीत यादव, कपिल चौधरी, महिपाल सिंह, कृष्ण, लक्ष्मीनारायण, सुंडाराम, किशन सहाय, लालसिंह, बस्तीराम, दिलावर चौधरी आदि मौजूद थे।
शाहजहांपुर. मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी का पुतला फूंकते ग्रामीण।